देश में कोरोना का संक्रमण अब दक्षिण भारत में तेजी से फैल रहा है। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में मामले कम होने लगे हैं। आइए जानते हैं देश के प्रमुख राज्यों में कोरोना संक्रमितों के ताजा आंकड़े...
तमिलनाडु में बढ़ रहे कोरोना के मामले
तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना संक्रमण के नए मामलों के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 34,875 लोग संक्रमित पाए गए और 365 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 23,863 लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में हो रही कोरोना संक्रमितों की मौतों में तमिलनाडु चौथे स्थान पर है।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,281 मामले
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,281 नए मामले सामने आए हैं और 468 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 49,953 लोग स्वस्थ भी हुए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या की बात करें तो यह 23,06,655 पहुंच चुकी है और कुल 17,24,438 लोग स्वस्थ भी हुए।
केरल में 32762 नए मामले
केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के 32,762 ने नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,03,413 पर पहुंच गई। जबकि संक्रमण से 112 और मौतें होने के बाद मृतक संख्या 6724 पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री पी विजयन ने यहां पत्रकारों को बताया कि 48,413 लोग संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18,94,518 हो गई है, वहीं 3,31,860 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23,160 मामले
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23,160 नए मामले सामने आए हैं और 106 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 24,819 लोग स्वस्थ भी हुए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या की बात करें तो यह 14,98,532 पहुंच चुकी है और कुल 12,79,110 लोग स्वस्थ भी हुए।
तेलंगाना में कोरोना के 3,837 नए मामले, 25 लोगों की मौत
तेलंगाना में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3837 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 5.40 लाख से अधिक हो गई है राज्य में 25 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 3037 पर पहुंच गया है। सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है । बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 46,946 उपचाराधीन मामले हैं । इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,40,603 हो गयी है जबकि 4,90,620 अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34031 नए मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34031 नए मामले सामने आए हैं और 594 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 51,457 लोग स्वस्थ भी हो गए। वहीं राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या की बात करे तो यह 54,67,537 हो चुकी है और कुल 49,78,937 लोग स्वस्थ भी हुए। अब तक कुल मृतकों की संख्या की बात करे तो यह 84,371 पहुंच चुकी है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले घटे
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 91.4 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 7,336 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 19,669 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस दौरान 282 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक राज्य में कुल 18,352 लोगों की जान यह वायरस ले चुका है। इस वक्त राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है। अब तक कुल 15,02,918 लोग ठीक हो चुके हैं।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,846 नए मामले सामने आए हैं और 235 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 9,427 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या की बात करे तो यह 14,06,719 हो चुकी है और कुल 13,39,326 लोग स्वस्थ भी हुए। अब तक कुल मृतकों की संख्या की बात करे तो यह 22,346 पहुंच चुकी है।
बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19006 नए मामले
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,006 नए मामले सामने आए हैं और 19,151 लोग स्वस्थ भी हो गए एवं 157 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या की बात करें तो यह 11,90,867 पहुंच चुकी है और कुल 10,26,492 लोग स्वस्थ भी हुए। अब तक कुल मृतकों की संख्या 13,753 हो गई है।