फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना का कहर बढ़ा : पिछले 24 घंटे में सामने आए 23,285 नए मामले, 117 मौतें

Fri, 12 Mar 2021 09:58 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 23,285 नए मामले सामने आए
  • 117 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 1,58,306
  • अब तक 2,61,64,920 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और जिस गति से देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वो चिंताजनक हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 23,285 नए दैनिक मामले सामने आए। दैनिक मामलों में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। 23,285 दैनिक मामले आने के बाद कोरोना के कुल मामले 1,13,08,846 हो गए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 117 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। वहीं गुरुवार को देश में कोरोना के 22,854 दैनिक मामले सामने आए थे, जबकि शुक्रवार को 23,285 नए मामले सामने आए हैं। 
 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15,157 लोग इस वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। कोरोना के दैनिक संक्रमित मामले, ठीक हुए मामलों से ज्यादा आ रहे हैं, जिसकी वजह से देश में सक्रिय मामलों के आंकड़ें बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में देश में सक्रिय मामले की संख्या 1,97,237 है। यहां जानकारों को यह बात सता रही है कि अगर संक्रमण की यही दर रही तो जल्द ही सक्रिय मामलों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाएगी। वहीं अब तक देश में 1,58,306 लोग कोरोना वायरस के आगे हार मान चुके हैं। 

बता दें कि कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले 18 हजार से अधिक आ रहे थे। मंगलवार को आई मामूली गिरावट के बाद एक बार फिर कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 23,285 पहुंच गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 15,157 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है, जिसके बाद कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,53,303 हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें