फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 46232 मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 84 लाख के पार

Sat, 21 Nov 2020 09:48 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 46 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में इजाफा जारी है। पिछले 24 घंटे में 46,232 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई है। राहत की बात यह है कि सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं, संक्रमणमुक्त होने वाले मरीज 84 लाख से अधिक हो गए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 46,232 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान देश में 564 मरीजों की इस खतरनाक वायरस के कारण मौत हुई है। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 90,50,598 हो गई है। 



मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस को मात देने वाले मरीजों की कुल संख्या 84,78,124 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 49,715 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 4,39,747 है। इस खतरनाक वायरस से अब तक 1,32,726 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि 20 नंवबर तक 13,06,57,808 नमूनों की जांच की गई है। वहीं, 10,66,022 कोरोना नमूनों की जांच कल की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें