फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले 44059 संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 85 लाख के पार

Mon, 23 Nov 2020 09:37 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 44 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 44,059 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि रविवार को 45,209 संक्रमित मिले। वहीं, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 85 लाख के पार पहुंच गई है। दूसरी तरफ, सक्रिय मामलों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,059 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना के चलते जान गंवाने लोगों की संख्या 511 रही। वहीं, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 91,39,866 हो गई है। 
 



मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 85,62,642  हो गई है। पिछले 24 घंटे में 41,024 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,43,486 है, जिसमें लगातार गिरावट हो रही है। वहीं, कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 1,33,738 लोगों ने जान गंवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें