फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: भारत में 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मामले, कल के मुकाबले 3.42 फीसदी ज्यादा केस, 666 लोगों की मौत

Sat, 23 Oct 2021 10:03 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 73 हजार 728 है। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले इस वक्त केरल में हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या 80 हजार से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोनावायरस केसों में एक बार फिर उछाल दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 16 हजार 326 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन पहले आए कुल केस से 3.42 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा 666 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, सुकून की बात यह है कि इस वक्त देश में एक्टिव केसों की संख्या दो लाख से नीचे बनी है। 
विज्ञापन


ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 73 हजार 728 है। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले इस वक्त केरल में हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या 80 हजार से भी ज्यादा है। उधर दूसरा नंबर महाराष्ट्र का है, जहां 24 हजार से कुछ ज्यादा एक्टिव केस हैं। इन दोनों राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश में सिर्फ 107 एक्टिव केस हैं, जबकि दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 340 है।

इससे पहले शनिवार को केरल ने राज्य में हुई मौतों के आंकड़े में भी इजाफा किया। लेफ्ट सरकार ने 563 अतिरिक्त मौतों को नए आंकड़े में जोड़ा। बताया गया है कि इस कुल आंकड़े में केरल में 24 घंटे में हुई 99 मौतों के अलावा जून 2020 तक की रिकॉर्ड में नहीं रखी गईं 292 मौतों को शामिल किया गया। इसके अलावा केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस के तहत 172 अतिरिक्त मृतकों के नाम भी मृतकों की तालिका में जुड़े हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें