फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid: भारत में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में आए 12,193 केस, सक्रिय मामले 67 हजार के पार

Sat, 22 Apr 2023 11:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Coronavirus Update Today : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में शनिवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 67 हजार 556 तक पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
How to book covid 19 booster dose - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना के नए मामलों का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। पहले दो दिन केस में बढ़ोतरी देखी गई फिर शुक्रवार को सात फीसदी की कमी दर्ज की गई। आज फिर कोरोना महामारी के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 12,193 नए मामले सामने आए हैं। जबकि शुक्रवार को यह संख्या 11,692 थी। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

67 हजार से ज्यादा सक्रिय 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में शनिवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 67 हजार 556 तक पहुंच गए हैं। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं।

शनिवार को 42 हुई मौतें

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि 24 घंटे में 12,193 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4,48,81,877 करोड़ दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 42 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में दस मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,42,83,0216 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.66 प्रतिशत दर्ज की गई।

220 करोड़ टीके लगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें