फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 18,840 केस, 43 की मौत, एक्टिव केसों की संख्या 1.25 लाख के पार

Sat, 09 Jul 2022 10:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कुल उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 25 हजार 28 पहुंच गया। 
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 840 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 43 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 16 हजार 104 रही। इसके चलते भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी ज्यादा है। शुक्रवार तक देश में कुल उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 25 हजार 28 पहुंच गया। 
विज्ञापन


इन मामलों के साथ ही भारत कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 2,693 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.51 फीसदी है।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.14 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,53,980 हो गयी जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें