कोरोना संकट से गुजर रहे देश में रात होते-होते एक राहत भरी खबर आई। रेलवे धीरे-धीरे ट्रेन की परिचालन की ओर कदम बढ़ा रहा है। 12 मई से देश के कुछ शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी। देश में लॉकडाउन जारी है। स्थिति का जायजा लेने के लिए कल पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। कोरोना को लेकर हर रोज नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। टेस्टिंग के लिए किट का उत्पादन बढ़ा दिया गया है और विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 हो गई है, जिनमें 41,472 सक्रिय हैं, 19,358 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...
बड़ी राहत : 12 मई से 15 शहरों के लिए चलेंगी पैसेंजर ट्रेन
भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई से यात्री रेलगाड़ियों के परिचालन को लेकर योजना बना रही है। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन हो सकता है। इन ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन से देश के 15 महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा।
पीएम मोदी कल सभी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, लॉकडाउन पर मांग सकते हैं सुझाव!
देश में कोरोना वायरस संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि सोमवार को दोपहर तीन बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि इस बैठक में कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्रियों से सुझाव मांगे जा सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
10 शहरों में कोरोना के 95 प्रतिशत मामले दर्ज, चार राज्यों में हैं देश के आधे मरीज
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,939 पर पहुंच गई है। ऐसे में दो मई और आठ मई के बीच सामने आए 95 प्रतिशत मामले केवल 10 राज्यों से सामने आए हैं। इससे महामारी के बढ़ते प्रसार का पता चलता है। इस समय अवधि के दौरान आधे से ज्यादा मामले चार शहरों- दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई में दर्ज किए गए हैं।
कोविड-19: भारतीय कंपनियों ने बढ़ाया टेस्ट किट का उत्पादन
पुणे स्थित मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस अप्रैल की शुरुआत में कोरोना वायरस बीमारी के परीक्षण में इस्तेमाल होने वाली 20 हजार किट का उत्पादन करती थी। अब उसने इसका उत्पादन बढ़ाकर दो लाख कर दिया है। ऐसा वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर कर पा रही है। इससे भारत की टेस्टिंग किट की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा जिसके इस महीने के अंत तक एक लाख पहुंचने की उम्मीद है। अब भारत को विदेश से टेस्ट किट आयात करने की जरूरत नहीं होगी।
पढ़ें पूरी खबर
एनडीएमए ने लॉकडाउन के बाद उद्योगों को फिर से खोलने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने रविवार को लॉकडाउन के बाद विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। गौरतलब हो कि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इस कारण विनिर्माण उद्योगों पर भी रोक लगी हुई है।