फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : एएसआई के सभी स्मारक 31 मई तक बंद रहेंगे, आदेश जारी

Wed, 12 May 2021 10:17 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आदेश में कहा गया है कि एएसआई के सभी संरक्षित स्मारक कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 मई तक बंद रहेंगे। एएसआई ने इस बारे में आदेश जारी किया और इसे पटेल ने ट्वीट किया। पहले के आदेश के मुताबिक ये स्मारक फिलहाल 15 मई तक लोगों के लिए बंद हैं।
विज्ञापन
सिकंदरा स्मारक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सभी संरक्षित स्मारकों को 31 मई तक बंद रखने का फैसला लिया है। एएसआई ने इसके लिए एक आदेश जारी किया है। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दी।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि एएसआई के सभी संरक्षित स्मारक कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 मई तक बंद रहेंगे। एएसआई ने इस बारे में आदेश जारी किया और इसे पटेल ने ट्वीट किया। पहले के आदेश के मुताबिक ये स्मारक फिलहाल 15 मई तक लोगों के लिए बंद हैं।

एएसआई ने अपने (नए) आदेश में कहा कि 15 अप्रैल 2021 के आदेश के तहत बंद किए गए केंद्र के संरक्षण वाले सभी स्मारक, स्थल और एएसआई के तहत आने वाले सभी संग्रहालय कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 31 मई 2021 या अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इनमें 3693 स्मारक और 50 संग्रहालय शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष भी एएसआई की देखरेख वाले सभी स्मारक कोविड-19 महामारी के कारण 17 मार्च को बंद कर दिए गए थे। इन्हें मास्क पहनने, दर्शकों की सीमित संख्या और सामाजिक दूरी जैसे आवश्यक पाबंदियों का पालन कराने के साथ जुलाई में फिर से खोला गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 से 4205 मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की कुल संख्या 2,54,197 हो गई जबकि संक्रमण के 3,48,421 नए मामले आए। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 2,33,40,938 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें