फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Update: देश में कोरोना के सक्रिय मामले 4000 के पार; पिछले 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत

Tue, 03 Jun 2025 01:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona Update - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 4,000 के पार हो गई है। केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले बने हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 4,026 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में पांच नई मौतें हुई हैं। इस साल जनवरी से अब तक देश में 37 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन


22 मई को सक्रिय मरीज थे 257
22 मई को देश में 257 सक्रिय मरीज थे। 31 मई तक यह आंकड़ा बढ़कर 3,395 और उसके बाद 4,026 हो गया। फिलहाल केरल में 1,416 सक्रिय मामले हैं, जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र में 494, गुजरात में 397 और दिल्ली में 393 मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पांच मौतें हुई हैं, इनमें केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक और महाराष्ट्र में दो मौतें दर्ज की गईं।

मौजूदा वृद्धि के लिए जिम्मेदार वेरिएंट गंभीर नहीं
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने सोमवार को कहा कि पश्चिम और दक्षिण में नमूनों की जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि मामलों में मौजूदा वृद्धि के लिए जिम्मेदार वेरिएंट गंभीर नहीं हैं। यह केवल ओमीक्रॉन के उप-वेरिएंट हैं। हमने जो चार वेरिएंट पाए हैं, वे ओमीक्रॉन के उप-वेरिएंट हैं- LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। 
विज्ञापन


चिंता की कोई बात नहीं
उन्होंने कहा कि पहले तीन अधिक संख्या में मामलों में पाए गए हैं। डॉ. बहल ने कहा, 'हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इस समय कुल मिलाकर हमें निगरानी करनी चाहिए, सतर्क रहना चाहिए। चिंता की कोई बात नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें