इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने समाजवादी पार्टी के विधायक राम सिंह के चुनाव को रद्द कर दिया है। वह ददुआ के भतीजे हैं और प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से चुनाव जीते थे। जस्टिस एएन मित्तल ने कहा कि जिला प्रशासन ने पोस्टल वोटों की गिनती नहीं की थी।
कोर्ट ने एसडीएम शारदा प्रसाद यादव का भी इस मामले में दोषी माना है और तत्कालीन डीएम और संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए कहा है। बताते चलें कि साल 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्ती के प्रत्याशी राम सिंह को 61434 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के मोती सिंह को 61278 वोट मिले। 156 वोट से हारने के बाद मोती सिंह ने इसे कोर्ट में चुनौती दी और चुनाव में धांधली का आरोप लगाया।
अधिवक्ता शशि प्रकाश सिंह ने कोर्ट से कहा कि 955 वोट गलत तरीके से कैंसिल कर दिए गए थे।