फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने लालू यादव की बेटी और दामाद को मनी लांड्रिंग केस में समन भेजा

Fri, 09 Feb 2018 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मीसा भारती
विज्ञापन
अदालत ने आठ हजार करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति को बतौर आरोपी समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मीसा और उनके पति के खिलाफ 23 दिसंबर को पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। 
विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश एनके मल्होत्रा ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद गुरूवार को मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार और उनकी कंपनी मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स को समन जारी कर दिया। 

मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 मार्च की तारीख तय की गई है। ईडी ने आठ हजार करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में मीसा भारती और उनके पति का दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्म हाउस अस्थायी तौर पर जब्त कर लिया था। इसे मीसा की कंपनी मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स के नाम पर 1.2 करोड़ रुपये में लिया गया था।
विज्ञापन


यह कीमत बाजार भाव से बेहद कम थी। इस मामले में एजेंसी ने सुरेंद्र और वीरेंद्र जैन नाम के व्यवसायी भाइयों को गिरफ्तार किया था। उन पर शेल कंपनियां बनाकर हजारों करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग करने का आरोप है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें