फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dying Declaration: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मौत से पहले का बयान सच है या नहीं, ये जांचना बेहद जरूरी

Tue, 16 Aug 2022 07:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष अदालत ने कहा कि कोई भी ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए जिससे इसकी सत्यता के बारे में कोई संदेह पैदा हो। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि दोषसिद्धि दर्ज करने के लिए मृत्यु से पहले का बयान एकमात्र आधार हो सकता है और अदालत को यह जांचना जरूरी है कि क्या यह सही और विश्वसनीय है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि किसी अदालत को इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि क्या मृतक बयान देने से पहले शारीरिक और मानसिक रूप से फिट था और किसी भी दबाव में नहीं था। अगर मृत्यु पूर्व के बयानों में विसंगतियां होती हैं, तो मजिस्ट्रेट जैसे उच्च अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए बयान पर भरोसा किया जा सकता है।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने हालांकि कहा कि कोई भी ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए जिससे इसकी सत्यता के बारे में कोई संदेह पैदा हो। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304-बी (दहेज हत्या) के तहत दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति को बरी करते हुए यह टिप्पणी की। अदालत को यह जांचना आवश्यक है कि क्या मृत्यु पूर्व बयान सच और विश्वसनीय है, क्या यह किसी व्यक्ति द्वारा ऐसे समय में दर्ज किया गया है जब मृतक घोषणा करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ था, क्या यह किसी दबाव या बहकावे के तहत किया गया है।

अदालत ने कहा कि मृत्यु से पहले की घोषणा दोषसिद्धि दर्ज करने का एकमात्र आधार हो सकती है और अगर यह विश्वसनीय और भरोसेमंद पाई जाती है, तो किसी पुष्टि की आवश्यकता नहीं है। पीठ ने कहा कि यदि मृत्यु पूर्व बयान एक से अधिक हैं और उनके बीच विसंगतियां हैं, तो मजिस्ट्रेट जैसे उच्च अधिकारी द्वारा दर्ज की गई मौत की घोषणा पर भरोसा किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें