फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राकांपा नेता की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज, जानिए पूरा विवाद

Tue, 11 Apr 2023 07:17 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने कहा कि आवेदक ने गलत तरीके से दावा किया है। आवेदक दूसरों पर अपराध लगाने की कोशिश की कोशिश कर रहा है। लेकिन दोषारोपण से मामला खत्म नहीं होता। जस्टिस एम जी देशपांडे ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद राकांपा नेता की याचिका खारिज की।

विज्ञापन
एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हसन मुश्रीफ की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है। राकांपा नेता और पूर्व मंत्री मुश्रीफ ने कहा आवेदन में कहा था कि जांच के नाम पर और धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने के नाम पर उन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तारी की आशंका है। मुश्रीफ कोल्हापुर जिले के कागल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। साथ ही वह महा विकास अघाड़ी सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

ईडी का दावा है कि सर सेनापति संताजी घोरपड़े शुगर फैक्ट्री में मुश्रीफ के बेटे नविद, आबिद और साजिद निदेशक हैं। इसमें बिना किसी व्यापार के दो कंपनियों से करोड़ों रुपए आ रहे थे। मुश्रीफ ने वकीलों द्वारा जमानत याचिका में आरोप लगाया कि मामला भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शुरू किया था। जांच राजनीतिक रूप से प्रेरित है। जांच एजेंसी ने इस आरोप पर कहा कि मामले की जांच राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं है, बल्कि तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

दोषारोपण से मामला खत्म नहीं होता
ईडी ने कहा कि आवेदक ने गलत तरीके से दावा किया है। आवेदक दूसरों पर मामले उड़ेलने की कोशिश की कोशिश कर रहा है। लेकिन दोषारोपण से मामला खत्म नहीं होता। जस्टिस एम जी देशपांडे ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद राकांपा नेता की याचिका खारिज की। मुश्रीफ ने अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को खत्म करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का भी रुख किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें