फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को देंगे 33 लाख रुपये, कोर्ट ने दिया आदेश

Sun, 23 Aug 2020 01:36 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, लॉस एंजिल्स
विज्ञापन
Donald Trump and Stormy Daniels - फोटो : PTI/ Twitter
विज्ञापन

अमेरिका की एक अदालत ने आदेश दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पॉर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को 33 लाख रुपये (44,100 डॉलर) देने होंगे। स्टॉर्मी डेनियल्स नाम की पॉर्न स्टार का कहना है कि उनका ट्रंप के साथ अफेयर था। हालांकि, ट्रंप इससे इनकार करते रहे हैं।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया की एक अदालत ने ट्रंप को पॉर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को उनकी कानूनी लड़ाई के लिए वकील के शुल्क के रूप में 33 लाख रुपये देने के आदेश दिए। एक दशक पहले उनके संबंधों के बारे में खामोश रहने के बदले में किए गए करार को डेनियल्स ने रद्द कर दिया था, जिसके बाद अदालत का यह फैसला आया है।



डेनियल्स के वकील ने कोर्ट के फैसले की जानकारी दी। स्टॉर्मी डेनियल्स ने फैसले के बाद ट्वीट किया- हां, एक और जीत! 
 


यहां की सुपीरियर कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि '2016 के राष्ट्रपति चुनाव के ठीक 11 दिन पहले हुए समझौते पर डेनियल्स ने ट्रंप के खिलाफ वाद जीत लिया है। समझौते के मुताबिक हारने वाले पक्ष को वकीलों का शुल्क अदा करना होगा।'
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। राष्ट्रपति के तत्कालीन निजी वकील माइकल कोहेन ने डेनियल्स को 97.40 लाख रुपये (1,30,000 डॉलर) दिए थे। डेनियल्स ने अपने कानूनी नाम स्टेफनी क्लिफॉर्ड के नाम से वाद दायर किया था। ट्रंप के निर्वाचित होने के बाद डेनियल्स ने समझौते को निष्प्रभावी करने के लिए मामला दायर किया।

ट्रंप और उनके समर्थक इस बात से इनकार करते रहे कि राष्ट्रपति को इसके बारे में जानकारी थी, लेकिन ट्रंप ने मई 2018 में ट्विटर पर इसे स्वीकार किया और कहा था कि उन्होंने डेनियल्स को दी गई राशि अपने वकील कोहेन को अदा की थी। वहीं, डेनियल्स का कहना था कि ट्रंप के साथ कथित अफेयर के बाद उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए। इसके लिए एक समझौता किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें