फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाला: कोर्ट ने भगोड़ा नीरव मोदी को नोटिस जारी किया, संपत्ति हो सकती है जब्त

Fri, 14 May 2021 03:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।

सार

  • अदालत ने कहा कि अगर आरोपी नीरव मोदी पेश नहीं होता तो उसके खिलाफ एफईओ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नीरव मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उससे पूछा है कि क्यों नहीं उसकी संपत्तियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून (एफईओ) के तहत जब्त कर लिया जाए। विशेष जज वीसी बर्डे ने मोदी को 11 जून से पहले अदालत में हाजिर होने को कहा है।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि अगर आरोपी पेश नहीं होता तो उसके खिलाफ एफईओ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। विशेष अदालत ने दिसंबर 2019 में नीरव मोदी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर ऐसा किया गया था जो इस मामले में जांच कर रहा है।

 नोटिस में कहा गया है,  मैं, वी.सी. बर्डे, पीएमएलए, 2002 और भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत विशेष न्यायाधीश, आपको यह कारण बताने के लिए नोटिस जारी करता हूं कि आवेदन (प्रवर्तन निदेशालय की याचिका) में उल्लेखित संपत्तियों को उक्त कानून के तहत जब्त क्यों नहीं कर लिया जाए।
विज्ञापन


नीरव की पत्नी, बहन और बहनोई को भी नोटिस
नीरव मोदी की पत्नी अमी, बहन पूर्वी और बहनोई मयंक मेहता को भी ऐसा ही नोटिस जारी किया गया। जांच एजेंसी का आरोप है कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 14,000 करोड़  रुपए की धोखाधड़ी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें