फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर आश्रयगृह मामला: अदालत ने सीबीआई से विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने को कहा

Mon, 25 Feb 2019 03:08 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को सीबीआई को निर्देश दिया कि मुजफ्फरपुर आश्रयगृह यौन शोषण मामले में वह दो दिन के भीतर विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति करे। अतिरिक्त सत्र जज सौरभ कुलश्रेष्ठ ने मामले की सुनवाई 27 फरवरी को करनी तय की।

विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने सात फरवरी को आदेश दिया था कि मुजफ्फरनगर बालिका गृह यौन शोषण मामले की सुनवाई बिहार की विशेष पॉक्सो अदालत से साकेत जिला अदालत में स्थानांतरित की जाए। निचली अदालत मामले की सुनवाई छह महीने के भीतर पूरी करेगी। इस मामले में बालिका गृह की कई बच्चियों का यौन शोषण हुआ है। यह पूरा मामला टीआईएसएस की रिपोर्ट आने के बाद खुला था।  
विज्ञापन


(इनपुटः भाषा)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें