महिला गाड़ी के बोनट पर ही चढ़ गई
- फोटो : Video Grab
मुंबई में ट्रैफिक जाम लगना कोई बड़ी बात नहीं है। आए दिन किसी न किसी कारण से मुंबई की तंग सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल जाती है। मगर बीते शनिवार को एक अलग की कारण से मुंबई के पेडर रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया।
दरअसल एक महिला ने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ देख लिया। उसका पति एक कार में था और उसकी महिला मित्र उस समय उसके साथ थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महिला अपने पति की कार का पीछा करती है और उसे बीच सड़क में रोक लेती है।
यही नहीं वह कार के शीशे से अपने पति के साथ हाथापाई करने की कोशिश करती है और उसे बुरा भला कहती है। इसके बाद वह रेंज रोवर के बोनट पर चढ़कर काफी हंगामा करती दिखती है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश में लगे रहे। हालांकि पूरे घटनाक्रम में महिला का पति या उसकी महिला साथी कार से बाहर नहीं निकले।
महिला बार-बार कार में बैठे दोनों लोगों को बाहर निकलने के लिए कहती रही। इस दौरान पुलिसकर्मी उसे समझाने की भी कोशिश करते रहे। बाद में पुलिस ने महिला पर कार्रवाई करते हुए बीच रास्ते में वाहन रोकने की कोशिश का चालान काट दिया है। हालांकि किसी तरह का कोई मामला महिला के खिलाफ दर्ज नहीं किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसके जमकर मजे ले रहे हैं।