फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections: चार जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती; चुनाव आयोग ने अधिकारियों को जारी की हैंडबुक

Sun, 02 Jun 2024 07:44 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Elections: चुनाव आयोग ने कहा कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना चार जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती रविवार सुबह छह बजे शुरू होगी। 
विज्ञापन
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। इसके साथ ही कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी संपन्न हुए हैं। अब उम्मीदवारों का सियासी भविष्य ईवीएम में कैद है। इस बीच, चुनाव आयोग ने कहा कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना चार जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती रविवार सुबह छह बजे शुरू होगी। 

विज्ञापन


मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे नतीजे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। चुनाव आयोग ने कहा कि मतगणना के रुझान और नतीजे आयोग की वेबसाइट के साथ-साथ मतदाता हेल्पलाइन ऐप आईओएस और एंड्रॉयड मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। वोटर हेल्पलाइन ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स मतदाता हेल्पलाइन ऐप से निर्वाचन क्षेत्र-वार या राज्यवार परिणामों के साथ-साथ विजेता या आगे या पीछे चल रहे उम्मीदवारों के विवरण का पता लगाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
निर्वाचन अधिकारियों-मतगणना एजेंट के लिए पुस्तिका जारी
आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों और मतगणना एजेंट के लिए एक पुस्तिका भी जारी की है, जो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मतगणना की व्यवस्था, मतगणना की प्रक्रिया और ईवीएम/वीवीपैट के भंडारण के लिए आयोग के निर्देश पहले ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। लोकसभा की 543 सीटों के साथ ही अरुणाचल प्रदेश, ओडिसा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी कराए गए। सात चरणों में चली मतदान प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें