फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती राज्यों में जमकर चलन में है जाली करेंसी, गुजरात और पश्चिम बंगाल में खूब चल रहे 2000 रुपये के नकली नोट

Thu, 17 Sep 2020 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौजूदा संसद सत्र के दौरान लोकसभा में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों की आसूचना व सुरक्षा एजेंसियां देश में जाली करेंसी नोटों के परिचालन में संलिप्त तत्वों पर पैनी निगाह रखती हैं...
विज्ञापन
Fake Currency recovered - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सीमावर्ती राज्यों में जाली करेंसी नोटों का चलन जोरों पर है। जाली करेंसी वाले नोटों में दो हजार रुपये का नोट सबसे आगे है। गुजरात और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा जाली करेंसी चल रही हैं। पिछले चार वर्षों के दौरान गुजरात में दो हजार रुपये के 57104 नकली नोट पकड़े गए हैं, जिनका मूल्य 11.42 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल रहा है। यहां दो हजार रुपये के 47024 जाली करेंसी वाले नोट पकड़े गए हैं। इस करेंसी का मूल्य 9.40 करोड़ रुपये है। साल 2016 से लेकर 2019 तक 17 सीमावर्ती राज्यों में दो हजार रुपये के 150673 जाली नोट पकड़े गए हैं। इस करेंसी का मूल्य 30.13 करोड़ रुपये रहा है।

मौजूदा संसद सत्र के दौरान लोकसभा में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों की आसूचना व सुरक्षा एजेंसियां देश में जाली करेंसी नोटों के परिचालन में संलिप्त तत्वों पर पैनी निगाह रखती हैं। कानून के किसी सूचित उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

ये हैं वे टॉप राज्य, जहां दो हजार रुपये के जाली नोट पकड़े गए हैं

राज्य                  2016            2017           2018             2019             कुल 
विज्ञापन

गुजरात              9230            30658            2722            14494           57104
पश्चिम बंगाल       10147           11123            12129          13625            47024 
मिजोरम             2664            3188              3494             2664            12010 
उत्तरप्रदेश          1935            10315            3253              2683            18186
असम               325               4268              839               325              5757

पांच सौ रुपये के जाली नोटों के मामले में भी गुजरात अव्वल 

साल 2016 के दौरान गुजरात में पांच सौ रुपये के 4593 जाली नोट पकड़े गए थे। 2017 में 104, 2018 में 4622 और 2019 में 5558 जाली नोट जब्त किए गए थे। इनका कुल मूल्य 74 लाख रुपये रहा है। दो सौ रुपये के जाली नोट पकड़े जाने के मामले में पंजाब टॉप पर है। यहां पिछले चार वर्षों में 3992 जाली नोट जब्त किए गए हैं। इनका मूल्य तकरीबन 8 लाख रुपये रहा है। यहां नंबर दो पर गुजरात रहा है। गुजरात में कुल 3884 नोट जब्त किए गए थे, जिनका मूल्य 7.76 लाख रुपये था।

सीमावर्ती राज्यों में पकड़े गए जाली करेंसी के नोट
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें