फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पीएसएलवी-सी49 से लॉन्च किया उपग्रह EOS-01, आपदा प्रबंधन में मिलेगी मदद

Sat, 07 Nov 2020 03:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
PSLVC49/EOS01 - फोटो : twitter.com/isro
विज्ञापन

भारत ने शनिवार दोपहर को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-01 (Earth Observation Satellite EOS-01) को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने बताया था कि इसकी लॉन्चिंग सात नवंबर को लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी49 से की जाएगी। इसके साथ ही नौ अंतरराष्ट्रीय कस्टमर सैटेलाइट की लॉन्चिंग भी होगी। लॉन्चिंग का समय शनिवार को दोपहर 3.02 बजे है।

विज्ञापन




 

इसरो ने कहा था, 'पीएसएलवी-सी49/ईओएस-01 मिशन की लॉन्चिंग के लिए आखिरी गिनती श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 1.02 बजे शुरू हुई।' भारत का पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल अपने 51वें अभियान में नौ अन्य देशों की सैटेलाइटों के साथ ईओएस-01 को मुख्य सैटेलाइट के तौर पर प्रक्षेपित करेगा। इसरो ने कहा कि इस सैटेलाइट का उपयोग कृषि, वन्य और आपदा प्रबंधन में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें