भ्रष्टाचार को उजागर करता एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सड़क की जांच के दौरान ही उसके टूटने से ट्रक पलट गया।
भ्रष्टाचार हमारे देश में किस कदर जड़ें जमा चुका है, इसका नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब एक सड़क की मरम्मत का काम चल रहा था और काम की निगरानी के लिए इंजीनियर्स की टीम भी मौके पर मौजूद थी। उसी समय सड़क की मरम्मत के काम में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल गई और एक ट्रक गड्ढे में गिरकर पलट गया। इस हादसे में इंजीनियर्स की टीम बाल-बाल बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना महाराष्ट्र के बीड जिले के वडवानी तालुका की है। जहां इंजीनियर्स और उनकी टीम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क की हुई मरम्मत के काम का निरीक्षण करने आए थे। जब टीम निरीक्षण कर रही थी, उसी समय एक ट्रक सड़क धंसने से पलट गया। जिसमें सड़क की जांच कर रहे इंजीनियर्स और कई अन्य लोग ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।