फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने औपचारिक रिहाई की मांग की, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 31 Mar 2023 10:58 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mumbai: सचिव वाजे ने भ्रष्टाचार से संबंधित जिस मामले में औपचारिक रिहाई की मांग की है उसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से की जा रही है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मामले के आरोपियों में से एक हैं। वह अन्य आरोपियों के साथ फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। मामले में सरकारी गवाह बन चुका वाजे अभी भी न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
सचिन वाजे (मध्य में)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने भ्रष्टाचार के मामले में औपचारिक रिहाई की मांग करते हुए यहां की एक विशेष अदालत से कहा कि अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा के नाम पर जेल में बंद रहता है, तो माफी दिए जाने का उद्देश्य 'बेकार' हो जाएगा।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार से संबंधित मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से की जा रही है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मामले के आरोपियों में से एक हैं। वह अन्य आरोपियों के साथ फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। मामले में सरकारी गवाह बन चुका वाजे अभी भी न्यायिक हिरासत में है।

पूर्व पुलिसकर्मी ने आरोप वापस लिए जाने और रिहाई की मांग करते हुए अदालत के समक्ष आवेदन दायर किया है। वाजे ने शुक्रवार को अदालत से कहा कि मामले के अन्य आरोपियों को जमानत दे दी गई है, लेकिन वह अभी भी हिरासत में है।
विज्ञापन


पूर्व पुलिसकर्मी ने अपने आवेदन में कहा, "मैं आरोपी नहीं हूं; मैं मामले में एक गवाह हूं। मैं कार्यवाही बंद किए जाने या अपनी रिहाई के औपचारिक आदेश का हकदार हूं। मैं एक दुर्भाग्यशाली व्यक्ति हूं, जिसे माफ कर दिया गया है, लेकिन उसे जेल में रखा जा रहा है।" उसने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा के नाम पर जेल में बंद रहता है, तो माफी दिए जाने का उद्देश्य 'बेकार' हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें