लॉकडाउन अवधि पूरी होने के बाद कोरोना प्रभावित इलाकों और बड़े शहरों-महानगरों के लिए अलग रणनीति बनाने में माथापच्ची का दौर जारी है। सूत्रों के मुताबिक इस पर विचार हो रहा है कि ऐसे जगहों पर जहां कोरोना का प्रभाव नगण्य है और कुछ खास विकल्प अपनाने पर इसके फैलने का खतरा नहीं है, वहां कुछ इलाकों को चिह्नित कर छूट दी जाए।
इन जगहों पर कुछ दुकानें व प्रतिष्ठान को खोलने की मंजूरी मिले। हालांकि इस दौरान बुजुर्ग, बच्चों को बाहर निकलने से रोका जाए। और इसी दौरान शहरों में फंसे मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से सावधानी के साथ बाहर निकालने की योजना बने।