फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: दिल्ली समेत कई राज्यों में मास्क पहनना जरूरी, नहीं पहना तो.. खैर नहीं

Thu, 09 Apr 2020 05:19 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
कई राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, समेत कई राज्यों ने घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। मास्क न लगाने पर महामारी कानून के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मुंबई में तो महानगर पालिका ने बिना मास्क पहने मिलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत  गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


अगर कोई दफ्तर की गाड़ी या अपने निजी वाहन से सफर कर रहा है, तो भी मास्क लगाना जरूरी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार देर रात संक्रमण रोकने की रणनीति बनाने के लिए बुलाई उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा, कपड़े का मास्क पहनकर भी लोग निकल सकते हैं।

किसी समुदाय को बदनाम न करें : केंद्र
केंद्र सरकार ने संक्रमण फैलाने के लिए किसी समुदाय या क्षेत्र पर दोषारोपण से बचने का आग्रह किया है। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के बाद बने माहौल के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


इसमें कहा है कि किसी संक्रामक बीमारी के फैलने से बनी जन स्वास्थ्य से जुड़ी आपात स्थितियों से पैदा होने वाले डर व चिंता, लोगों और समुदायों के खिलाफ पूर्वाग्रह व सामाजिक अलगाव को बढ़ाती हैं।

ऐसे बर्ताव से सामाजिक वैमनस्य, अराजकता और गैरजरूरी सामाजिक बाधाएं बढ़ती हैं।  एडवाइजरी में सफाई, स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों से अभद्रता न करने का आग्रह भी है।

श्रमिकों के लिए दिए तीन हजार करोड़
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्यसलिला श्रीवास्तव ने बताया, निर्माण कार्यों से जुड़े पंजीकृत मजदूरों को मदद दिए जाने के क्रम में 2 करोड़ श्रमिकों को 3 हजार करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें