फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, अब तक लग चुकीं 22 करोड़ से अधिक खुराकें

Wed, 02 Jun 2021 07:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 22 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि राज्यों के पास 1.64 करोड़ से अधिक  कोरोना वायरस रोधी टीके उपलब्ध हैं।

विज्ञापन




'मई में टीकों की संख्या पर मीडिया की खबरें गलत'
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों को तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार बताया जिनमें आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार ने जून में कोविड-19 रोधी 12 करोड़ टीके देने का वादा किया है जबकि मई में उपलब्ध 7.9 करोड़ टीकों में से केवल 5.8 करोड़ टीके ही लगाए गए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों के पास कुल 1.64 करोड़ से अधिक टीके बचे हैं और उनका इस्तेमाल नहीं किया गया है। एक से 31 मई तक कुल 7.94 करोड़ टीके उपलब्ध कराए गए। केंद्र 16 जनवरी से प्रभावी टीकाकरण अभियान के लिए राज्यों के प्रयासों में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन


कुछ इस तरह रहा है देश में टीकाकरण अभियान
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों की रक्षा करना, मौतों को रोकना और अधिक जोखिम वाले समूहों के लोगों की रक्षा करना है। मंत्रालय ने कहा कि इसके अनुसार टीकाकरण अभियान शुरू किया जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों को टीका लगाया गया। इसके बाद 60 या उससे अधिक आयु के लोगों, 45-59 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाना शुरू किया गया। इसके बाद एक अप्रैल से 45 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के सभी नागरिकों को टीका लगाया गया। एक मई से 18 साल और उससे अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवाने के लिए योग्य हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें