भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 15 मई तक 31,48,50,143 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,32,950 नमूनों की शनिवार को जांच की गई।
टीकाकरण: अब तक वैक्सीन की 18.22 करोड़ डोज लगाईं गईं
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 18,22,20,164 वैक्सीन की डोज लगाईं जा चुकी हैं। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी यह सभी राज्यों में शुरू नहीं हुआ है।