इधर रोजाना संक्रमित मामलों के ज्यादा आने और रिकवर हुए मरीजों की संख्या कम आने की वजह से देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। देश में 28,82,204 लोगों का इलाज चल रहा है। अमेरिका के बाद भारत में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है।
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी
देश में अबतक 14,52,71,186 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत अबतक 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं एक मई से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा, जिसके तहत 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाएगा।