स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटों में 90,584 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,20,81,443 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 11,08,087 पहुंच गए हैं।
डेढ़ लाख दैनिक मामलों वाला भारत इकलौता देश
दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत है। रविवार को अमेरिका में 66,764, ब्राजील में 69,592 और भारत में 1,52,879 नए केस दर्ज किए गए हैं। दुनिया भर में भारत इकलौता देश है, जहां डेढ़ लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं।
टीकाकरण: 10.15 करोड़ से ज्यादा लोगों लगी वैक्सीन
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिवसीय टीका उत्सव शुरू किया है, जिसमें ज्यादा से लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। देश में अब तक 9,80,75,160 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।