फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी : कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, सिक्किम ने पांच राज्यों के यात्रियों पर लगाईं ये पाबंदियां

Sat, 06 Mar 2021 07:34 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। हाल ही में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। कई राज्यों में लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गई है, ऐसे में सावधानी बरतते हुए सिक्किम ने अपने यहां पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं।

विज्ञापन



सिक्किम सरकार अपने यहां कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। संक्रमण के मामलों में वृद्धि रोकने के लिए राज्य सरकार ने अपने यहां महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक से आने वाले यात्रियों पर कई नए प्रतिबंध लगाए हैं।

सिक्किम सरकार की ओर से जारी की गई नई गाइडलांइस के मुताबिक, महाराष्ट्र , तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक से सिक्किम आने वाले पर्यटक को अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी। यह रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। सिक्किम सरकार ने यह फैसला देश में लगातार कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में वृद्धि और कोरोना के  नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें