डेनमार्क में विस्तृत स्तर पर किए गए एक अध्ययन में कहा गया कि काेराेना से दाेबारा संक्रमण का खतरा बेहद कम है। अध्ययन के मुताबिक, काेविड-19 से स्वस्थ हाेने वाले ज्यादातर मरीज कम से कम छह महीने के लिए दाेबारा संक्रमण से सुरक्षित हाे जाते हैं।
लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, 65 साल से कम आयु वाले लाेगाें में दाेबारा संक्रमण का खतरा 80 फीसदी तक कम है। वैज्ञानिकाें का कहना है कि दाेबारा संक्रमण होने पर हाे सकता है कि लक्षण ही न दिखे क्याेंकि इम्यून सिस्टम वायरस काे तेजी से निष्क्रिय कर देता है। ऐसे में संभव है कि पहली बार लक्षणाें के साथ संक्रमित हुए लोग दाेबारा जब संक्रमित हुए, तो उनमें कोई लक्षण नहीं रहे हों। लेकिन एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि जो लोग दोबारा संक्रमित हुए हैं, उनमें से ज्यादातर को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं पड़ी।