फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Alert: लगातार घट रहे कोरोना के मामले; बीते दिन आए 1580 नए केस, सक्रिय मामले 19 हजार से घटकर 18009 हुए

Fri, 12 May 2023 10:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Coronavirus Update Today: शुक्रवार को 12 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,753 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई। 
विज्ञापन
How to book covid 19 booster dose - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 1,580 नए मामले सामने आए। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 19 हजार से घटकर 18 हजार रह गई हैं। 

महामारी को दे रहे मात

महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,44,28,417 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि शुक्रवार को 12 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,753 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई। साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 19,613 से घटकर 18,009 रह गई है।

220 करोड़ टीके लगाए गए

कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ यानी 4,49,76,599 दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.04 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य विभाग सतर्क

अगर हम बीते हफ्ते के सक्रिय मामलों पर एक नजर डालें, तो इससे पता लगता है  हमारा स्वास्थ्य विभाग सतर्कता से काम कर रहा है। जहां एक ओर केस बढ़ने की खबरें आने से लोगों में डर पैदा होने लगा था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग महामारी पर काबू करने में लग गया था। लोगों और स्वास्थ्य महकमे की जागरूकता ही है कि कोरोना महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या में कमी लगातार कमी आ रही है। 

एक नजर पिछले हफ्ते आई सक्रिय मामलों में गिरावट पर-

  •      सोमवार    47,246
  •      मंगलवार   44,175
  •      बुधवार      40,177
  •      गुरुवार      36,244
  •      शुक्रवार     33,232
  •      शनिवार     30,041
  •      रविवार      27,212

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें