फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid: भारत में कोरोना के सक्रिय और नए मामलों आई गिरावट, घटकर रह गए 63,380 केस

Tue, 25 Apr 2023 10:22 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 9,213 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 6,660 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कोविड 19 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में छह हजार से अधिक नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा सोमवार को सात हजार से अधिक था। वहीं सक्रिय मामले घटकर 63,380 रह गए हैं। 

विज्ञापन



वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 9,213 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 6,660 नए मामले सामने आए हैं।  

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि मंगलवार मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,369 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में नौ मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,11078 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 6,660 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



220 करोड़ टीके लगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें