भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। पुड्डुचेरी में लॉकडाउन आज सोमवार शाम 6 बजे से लागू होगा, जबकि तमिलनाडु में लॉकडाउन मंगलवार शाम 6 बजे से लागू होगा।
सोमवार को तमिलनाडु मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने कल से 31 मार्च तक प्रदेश में सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत दूध, सब्जी, किराना, मटन-चिकन और मछली की दुकानें खुली रहेंगी। प्रदेश की सीमाओं को भी सील की जाएंगी। वहीं पुड्डुचेरी में भी सोमवार शाम 6 बजे से 31 मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है।