फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: तब्लीगी जमात के लोग जल्द सामने न आए तो पूर्वोत्तर में भी बढ़ सकता है वायरस का खतरा

Wed, 01 Apr 2020 06:18 AM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज से तब्लीगी जमात के बहुत से लोग उत्तर पूर्व के इलाकों में भी पहुंचे हैं। यह उत्तर पूर्व के राज्यों के लिए खतरे की घंटी है। अगर ये लोग खुद ही बाहर नहीं आते हैं या फिर वहां का प्रशासन इन्हें जल्द ढूंढ निकालने में सफल नहीं होता है तो समूचे पूर्वोत्तर में कोरोना का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि तब्लीगी जमात के करीब 288 लोग उत्तर पूर्व के राज्यों में पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय इस मामले को लेकर गंभीर है। निजामुद्दीन स्थित मरकज से गए तब्लीगी जमात के लोगों की तलाश करने के लिए सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया गया है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और आईबी निदेशक अरविंद कुमार खुद इस मामले पर नजर रखे हैं। भल्ला ने इस मामले में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी, जबकि आईबी निदेशक ने 28 और 29 मार्च को सभी राज्यों के डीजीपी को पत्र लिखकर कहा था कि वे जल्द से जल्द इन लोगों को पता लगाएं।
विज्ञापन


जमात के लोगों को बिना किसी देरी के क्वारंटीन सेंटर में भेजना आवश्यक है। तमिलनाडु के 45 लोग जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से गए थे, उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 

विज्ञापन

कहां कितने लोग

बता दें कि अभी तक पूर्वोत्तर में कोरोना का कोई ज्यादा असर नहीं दिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मणिपुर के इंफाल वेस्ट में एक, मिजोरम के आइजोल वेस्ट में एक और असम में एक मामला सामने आया है। सूत्र बताते हैं कि तब्लीगी जमात के उत्तर पूर्व जाने वालों में करीब 288 लोगों में से अधिकांश असम के हैं।

बाकी उत्तर पूर्व के दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। उत्तर पूर्व के इलाकों में नागांव के 31, करीमगंज 3, हेलाकांडी 13, बरपेटा 12, कछार 16, थोबल 4, नलबाड़ी 6, कामरूप 56, मोरीगांव 12, जोराहट 12, डिब्रूगढ़ 11, कोकराझार 9, इंफाल इस्ट 1, दिमापुर 2, गोलपारा 6, दरांग 14, तिनसुकिया 12, शिवसागर 8, गोलाघाट 2, लखीमपुर 4, वोखहा 1, बोंगई गांव 4 और दिमा हसाओ के 2 लोग शामिल हैं। इनके अलावा उत्तर पूर्व के कई दूसरे इलाकों में निजामुद्दीन मरकज में लोग आए हैं। इन राज्यों का पुलिस प्रशासन सरगर्मी से इनकी तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें