फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकारी: कौन कर सकता है प्लाज्मा डोनेट और कौन नहीं? जानें इसके बारे में सबकुछ

Mon, 26 Apr 2021 09:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है। ऐसे में प्लाज्मा की मांग बढ़ने लगी है। केंद्र सरकार ने प्लाज्मा डोनेट के लिए लिस्ट जारी की है। जिसमें प्लाज्मा डोनेट के बारे में क्या करे..और क्या नहीं करे की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया समेत भारत में कोराना का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। भारत में प्रतिदिन तीन लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। मरीजों के बढ़ने से अस्पतालों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। साथ ही प्लाज्मा की भी मांग तेज होने लगी है। लेकिन सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर प्लाज्मा है क्या? और कैसे इसे डोनेट किया जा सकता है? कौन इसे डोनेट कर सकता है और कौन नहीं? केंद्र सरकार ने प्लाज्मा डोनेट के लिए लिस्ट जारी की है। जिसमें प्लाज्मा डोनेट के बारे में क्या करे..और क्या नहीं करे की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं प्लाज्मा के बारे में जरूरी बातें

विज्ञापन


कोरोना के जोखिम और गंभीर लक्षण वाले मरीजों का इलाज करने के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थैरेपी काफी असरदार साबित हो रही है।  पहली बार पॉजिटिव पाए जाने के तीन या चार हफ्ते बाद शख्स प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। माना जाता है कि उस वक्त तक उसकी एंटी बॉडीज खून में पर्याप्त रूप से बन चुकी होती है।

कौन कर सकता है प्लाज्मा डोनेट

  • प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए। उसकी हार्ड कॉपी और आधार कार्ड की कॉपी अपने साथ होनी चाहिए। 
  • जो लोग कोरोना पॉजिटिव रह चुके हैं और जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. वह 14 से 21 दिन बाद डोनेट कर सकते हैं। 
  • जिन लोगों की उम्र 18 साल की हो चुकी है और पूरी तरह से स्वस्थ हैं वह भी प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं। 
  • 60 साल तक के स्वस्थ व्यक्ति प्लाज्मा दे सकते हैं ।
  • 50 किलोग्राम या ज्यादा और शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति भी ब्लड दे सकते हैं। 

विज्ञापन

कौन नहीं कर सकता है  प्लाज्मा डोनेट

  • जो महिला प्रेगनेन्ट है, या पहले गर्भवती रह चुकी है। वह प्लाज्मा डोनेट नहीं कर सकती। 
  • डायबिटीज, कैंसर, हाइपरटेंशन, किडनी, लिवर के मरीज प्लाज्मा डोनेट नहीं कर सकते हैं।
  • अगर कोई शख्स मेडिकल की दवा इस्तेमाल कर रहा हो या अस्पताल में इलाज करा रहा हो वह भी डोनेट नहीं कर सकता
  •  बीमारी वाला शख्स भी अपना प्लाज्मा डोनेट नहीं कर सकते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें