कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत सरकार विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को वापल लाने की लगातार कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को एयर इंडिया के स्पेशल विमान से 263 भारतीय छात्रों को इटली के रोम से दिल्ली लाया गया और उन्हें आईटीबीपी के एक अलगाव केंद्र में भेज दिया गया।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि इस विशेष विमान में 263 यात्री थे। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने कहा कि सभी 263 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में बने क्वारंटीन केंद्र में लाया गया है।