फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: केरल में दूसरा पॉजिटिव मामला, गलत सूचनाएं फैलाने पर दो महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2020 03:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
केरल में कोरोनावायरस का दूसरा पॉजिटिव मामला - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में नोवेल कोरोनावायरस का दूसरा सकारात्मक मामला केरल में सामने आया है। मरीज पहले भी चीन की यात्रा कर चुका है और हाल ही में वहां से लौटा है। मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अब उसकी हालत स्थिर है और उसकी करीबी से निगरानी की जा रही है। उसकी हालत संतोषजनक है। 

विज्ञापन


वहीं साइबर सेल ने कोरोनावायरस के बारे में गलत सूचना फैलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।  इससे पहले कल त्रिशूर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

 

केरल के त्रिशूर में वर्तमान में 20 लोग विभिन्न अस्पतालों में निगरानी में हैं। यहां से 30 नमूनों को अलाप्पुझा वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। बता दें कि पहला सकारात्मक मामला भी केरल में ही सामने आया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चीन नहीं जाने की सलाह
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को चीन की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीयों को चीन की यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति यात्रा करता है तो चीन से लौटने पर उसे अलग (स्क्रीनिंग के लिए) किया जा सकता है। 15 जनवरी 2020 से अभी तक चीन की यात्रा करने वालों को भी अलग किया जा सकता है।
 

 

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा, 'मरीज अस्पताल में भर्ती है और उसका अलपुज्जा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हमें अभी तक पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से रिपोर्ट नहीं मिली हैं। ऐसी संभावनाएं हैं कि यह सकारात्मक हो सकता है लेकिन हम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि कर पाएंगे।'



इससे पहले 30 जनवरी को पहला मामला केरल के त्रिशूर में सामने आया था। पीड़ित छात्रा पिछले हफ्ते वुहान विश्वविद्यालय से लौटी थी। उसके लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक मेडिकल बोर्ड बनाया है जो उसके मामले की समीक्षा कर रहा है। यह जानकारी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने शुक्रवार को दी। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने त्रिशूर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा महिला के कोरोनावायरस की चपेट में होने की पुष्टि के बाद मंत्री त्रिशूर पहुंची। शैलजा ने कहा था, 'छात्रा की हालत अब स्थिर है। इलाज का प्रभाव उसकी सेहत पर दिख रहा है। हमने एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया है और हर शाम को बुलेटिन जारी किया जाएगा।'

323 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा विशेष विमान

चीन के वुहान शहर से भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज वुहान (चीन) से तड़के 3.10 बजे रवाना हुई थी जो 9.45 बजे दिल्ली पहुंच गया है। इस फ्लाइट में 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के भी सात नागरिक शामिल हैं।

चीन में अबतक 304 लोगों की मौत

चीन में कोरोनावायरस के कारण हुई मौतों की संख्या 304 हो गई है, जबकि चीन की सरकार के हवाले से जानकारी दी गई है कि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हजार तक पहुंच गई है। यहां रहने वाले दूसरे देश के नागरिक शहर छोड़कर अपने देश लौटना चाह रहे हैं। इसी बीच भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में आइसोलेशन वार्ड में रखे गए सभी लोगों की जांच नकारात्मक

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के संदेह में अस्पतालों में पृथक वार्ड में रखे गये सभी 15 लोगों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की अबतक पुष्टि नहीं हुई है। सर्दी-जुकाम,ज्वर और कफ जैसे लक्षण नजर आने के बाद पृथक वार्ड में रखे गये 15 में से पांच मुम्बई के कस्तूरबा अस्पताल में और पांच पुणे के नायडू अस्पताल में निगरानी में रखे गए थे। पांच अन्य नागपुर और नांदेड़ के अस्पतालों में भर्ती कराए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें