फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या के मामले में भारत अव्वल, ब्राजील को छोड़ा पीछे

Mon, 14 Sep 2020 03:06 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Covid-19 - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत में कोरोना के मामलों में इजाफा जारी है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या भी इसी रफ्तार से बढ़ रही है। सोमवार को भारत ने कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की संख्या के मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। देश में अब तक 37,80,107 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में अब तक कुल 2,90,06,033 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 1,96,25,959 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनियाभर में कोविड-19 से अब तक 9,24,105 लोगों की मौत हो चुकी है।


दुनियाभर के कोविड-19 के आंकड़ों का संकलन कर रहे जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की तालिका के अनुसार भारत में 37,80,107 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और वह पहले पायदान पर है। दूसरे स्थान पर ब्राजील (37,23,206) और तीसरे पर अमेरिका (24,51,406) है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना पर चीन बेनकाब, उसी के वैज्ञानिक का खुलासा- देश की सरकारी लैब में बनाया गया वायरस 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में संक्रमण से मुक्त होने की दर 78 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो दर्शाता है कि भारत में संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे हैं।

मंत्रालय ने बयान में कहा, 'बीते 24 घंटे के दौरान 77,512 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कुल 37,80,107 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक हो चुके लोगों और संक्रमितों के बीच अंतराल लगातार बढ़ रहा है। आज यह 28 लाख (27,93,509) के करीब पहुंच गया है।'
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि देश में जितने लोग संक्रमण से उबरे हैं, उनमें लगभग 60 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र , कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से हैं। भारत में अब भी 9,86,598 लोग वायरस से संक्रमित हैं। देश में 48,46,427 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें