फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: रेलवे ने कहा, ट्रेन सेवाएं बहाल करने पर अभी आखिरी फैसला नहीं

Sat, 04 Apr 2020 10:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Railway station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय रेल ने शनिवार को कहा कि ट्रेन सेवाएं बहाल करने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। रेलवे मंत्रालय ने इस संबंध में कहा- कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे लॉकडाउन के बाद रेलगाड़ियां चलाने की योजना तैयार बना रहा है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस बारे में जो भी फैैसला लिया जाएगा, उसकी सूचना सभी को पहुंचा दी जाएगी। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल तक ट्रेन सेवाएं स्थगित रखी गई हैं।

विज्ञापन

 

रेलवे का यह बयान ऐसे समय है, जब एक दिन पहले ही रेल मंत्री पीयूष गोयल का रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। इसमें यह तय किया गया था कि चरणबद्ध तरीके से सेवाएं बहाल की जाएंगी और इस तरह सेवाएं बहाल करने की योजनाओं मंजूरी के लिए बोर्ड के पास भेजी जाएगी।

एक अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान लिए गए निर्णय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हर ट्रेन के लिए रेलवे बोर्ड से विशेष मंजूरी प्राप्त करने के बाद ही ट्रेन सेवाएं बहाल करनी होगी। चरणबद्ध योजना के लिए सुझाव बोर्ड के पास भेजे जाने चाहिए। 
विज्ञापन


हालांकि, ट्रेनों का परिचालन सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही शुरू होगा। सरकार ने इस मुद्दे पर मंत्रियों का एक समूह भी बनाया है। सभी 17 रेलवे जोन और संभाग ट्रेनों को चिह्नित करने एवं 15 अप्रैल से सेवाएं बहाल करने की योजनाएं तैयार कर रहे हैं और ऐसा करते हुए वे ट्रेनां की रैक की उपलब्धता को ध्यान में रख रहे हैं।

उदाहरण के लिए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर संभाग (डिविजन) ने 23 ट्रेनें बहाल करने की योजना तैयार की है और उनके लिए अमृतसर, जम्मू तवी, श्री वैष्णोदेवी और फिरोजपुर रेलवे स्टेशनों पर रैक उपलब्ध हैं।

इन ट्रेनों में सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, नयी दिल्ली एक्सप्रेस, बनमंखी जनसेवा एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस, कटिहार एक्सप्रेस, जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, सहरसा साप्ताहिक जनसाधरण एक्सप्रेस, बिलासपुर-छत्तीसगढ एक्सप्रेस, दरभंगा जननायक एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस और पठानकोट रावी एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसी तरह दिल्ली संभाग की करीब 200 ट्रेनों को बहाल करने की योजना है जिनमें अमृतसर शताब्दी, नयी दिल्ली-रांची रजाधानी, रेवा एक्सप्रेस और जम्मू राजधानी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें