फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मंत्रों के साथ प्रधानमंत्री की सप्तपदी: वयं राष्ट्रे जागृयाम, 19 दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन

Tue, 14 Apr 2020 12:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित किया - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10 बजे देशवासियों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कई राज्य पहले ही लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सप्तपदी की बात कही और सात मंत्र दिए। उन्होंने संस्कृत के एक श्लोक 'वयं राष्ट्रे जागृयाम' को भी उद्धृत किया, जिसका अर्थ है- हम सभी राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे। उन्होंने देशवासियों को सात मंत्र भी दिए। जो इस प्रकार हैं:

विज्ञापन

2 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए - फोटो : Amar Ujala
पहली बात: अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें विशेष देखभाल करनी है। उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है।
विज्ञापन

3 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए - फोटो : Amar Ujala
दूसरी बात: लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

4 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए - फोटो : Amar Ujala
तीसरी बात: अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें।
विज्ञापन

5 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए - फोटो : Amar Ujala
चौथी बात: कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

6 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए - फोटो : Amar Ujala
पांचवी बात: जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।
विज्ञापन

7 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए - फोटो : Amar Ujala
छठी बात: आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे। लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें।
विज्ञापन

8 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए - फोटो : Amar Ujala
सातवीं बात: देश के कोरोना योद्धाओं, डॉक्टर-नर्स, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें