फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: कैबिनेट की बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, दूर बैठे पीएम मोदी और मंत्री

Wed, 25 Mar 2020 03:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Social Distancing in Union Cabinet meeting - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस संकट की पृष्टभूमि में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में इस बार पहले की तरह बड़ी अंडाकार मेज नहीं थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी एक निश्चित दूरी बनाकर कुर्सियों पर बैठे और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिग) के संकल्प का अनुपालन किया ।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की जो तस्वीर सामने आई है उसमें मंत्री एक दूसरे से दूरी बना कर और प्रधानमंत्री की ओर मुखातिब होकर कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनकी कुर्सियों के बगल में छोटी मेजें थीं जिन पर उनके दस्तावेज रखे थे। आम तौर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रीगण अंडाकर मेज के इर्द गिर्द कुर्सियों पर बैठे होते हैं।
विज्ञापन


 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के संबोधन के दौरान कोरोना का मतलब समझाकर सोशल डिस्टेंसिंग की ओर इशारा किया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोरोना यानी को- कोई, रो- रोड पर, ना- ना निकले।

सोशल डिस्टेंसिंग से हारेगा कोरोना
प्रधानमंत्री ने कहा था कि एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि आज अगर किसी व्यक्ति में कोरोनावायरस पहुंचता है तो इसके लक्षण दिखने में कई-कई दिन लग जाते हैं। इस दौरान वह जाने-अनजाने उस व्यक्ति को संक्रमित कर देता है जो उसके संपर्क में आता है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट बताती है कि इस बीमारी से संक्रमित एक व्यक्ति सैकड़ों लोगों को एक हफ्ते में संक्रमित कर सकता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि समाजिक दूरी बनाकर रखें।

जान है तो जहान है
मोदी ने कहा कि कोरोना से तभी बचा जा सकता है, जब घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघी जाए। इसके फैलने की चेन को तोड़ना है। भारत आज उस मुकाम पर है, जहां हमारे आज के एक्शन तय करेंगे कि इस आपदा के प्रभाव को हम कितना कम कर सकते हैं। यह समय हमारे संकल्प को बार-बार मजबूत करने का है। यह समय कदम-कदम पर संयम बरतने का है। आपको याद रखना है कि जान है तो जहान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें