फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ और आईटीआई मिलकर करेंगे पोर्टेबल वेंटिलेटर का निर्माण

Fri, 10 Apr 2020 05:49 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पोर्टेबल वेंटिलेटर - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए डीआरडीओ और इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्री जल्द ही पोर्टेबल वेंटिलेटर का उत्पादन करने के लिए करार कर सकते हैं। आईटीआई के अध्यक्ष राकेश मोहन ने बृहस्पतिवार को बताया कि डीआरडीओ चाहता है कि आईटीआई पोर्टेबल वेंटिलेटर का निर्माण करें, इसके लिए वह हमें तकनीक हस्तांतरित कर रहा है। एक बार हम उत्पाद बना लें, परीक्षण प्रक्रियाओं के बाद हम ऐसे वेंटिलेटर का निर्माण कर सकेंगे। कोरोना संकट के मद्देनजर आईटीआई इनका निर्माण तेजी से कर सकता है और बंगलूरू में इसके निर्माण की योजना है।

विज्ञापन


कूरियर और पार्सल की अनुमति  मिलना संभव
सरकार जल्द ही देश में कूरियर और पार्सल सेवाओं के संचालन की अनुमति दे सकती है। सरकार का कहना है कि इन सेवाओं के संचालन से कंपनियां लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों में भी जरूरी दस्तावेज आसानी से प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार से संबंधित दस्तावेजों और अन्य जरूरी कागजातों को भी देश के विभिन्न हिस्सों में भेजे जाने की सुविधा होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें