फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल सुविधा निलंबित

Fri, 28 Feb 2020 10:00 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गृह मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन विभाग ने जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इन दोनों देशों के नागरिकों को स्थिति सामान्य होने तक अब भारत पहुंचने पर वीजा नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया यात्रा परामर्श
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नागरिकों से कहा है कि अगर जरूरी न हो तो वे दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली की यात्रा करने से बचें। बता दें कि इन देशों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की खबर है।

मंत्रालय ने एक यात्रा परामर्श में कहा है कि 10 फरवरी 2020 के बाद से दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली से आ रहे लोगों या वहां यात्रा करने वाले लोगों को भारत पहुंचने पर 14 दिनों के लिए अलग रखा जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से 2,000 से अधिक लोग संक्रमित
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2,022 हो गई। देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू शहर और पड़ोसी उत्तर ग्योओंग्सांग में सामने आए हैं। देश में हालांकि शुक्रवार को इससे कोई मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 13 बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें