फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से प्रभावित पड़ोसी देशों की मदद करेगी नौसेना और सेना, डीआरडीओ भी देगा साथ

Sat, 04 Apr 2020 04:58 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिपिन रावत(फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

भारतीय सेना ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी ताकत झोंक रही है। एक तरफ, नौसेना के छह जहाज मालदीव, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, श्रीलंका व बांग्लादेश की आपात मदद पहुंचाने को तैयार हैं। वहीं, सेना, नौसेना व वायुसेना के स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर व अस्पतालों में बदलने की तैयारी है। इसे लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सीधे पीएम नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री और कैबिनेट सचिव के संपर्क में हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मुंबई, जैसलमेर, जोधपुर, हिंडन, मानेसर और चेन्नई में क्वारंटीन सेंटर चल रहा है, जहां अब तक 1700 से अधिक लोगों को रखा गया है। हिंडन से दो और मानेसर सेंटर से एक कोरोना पॉजिटिव को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। ऐसे 15 अतिरिक्त केंद्र बनाए गए हैं।  

सेना के 51 अस्पतालों में डिपेंडेंसी यूनिट और इंटेसिव केयर यूनिट बेड तैयार हैं। कोलकाता, विशाखापत्तनम, कोच्चि, डिंडीगुल, बंगलूरू, कानपुर, जैसलमेर, जोरहाट और गोरखपुर में यह सुविधा शुरू की जा चुकी है।सेना ने कोरोना जांच को अपने छह अस्पतालों को नेशनल ग्रिड में शामिल किया है। इनमें दिल्ली कैंट रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल, बंगलूरू का आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज, पुणे, लखनऊ व उधमपुर का कमांड अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन

 

डीआरडीओ को 379 वेंटिलेटर का ऑर्डर

सेना ने अपने अस्पतालों के लिए डीआरडीओ को 370 वेंटिलेटर का आर्डर दिया है। वायुसेना का परिवहन विभाग दवाइयां, मेडिकल उपकरण  और  जरूरी सामान को पहुंचाने का मुख्य जरिया बना हुआ है। इमरजेंसी के लिए 20 विमान और 21 हेलिकॉप्टर को स्टैंड बाई पर रखा गया है।

जनरल रावत ने कहा, भारत को लॉकडाउन की अवधि तक कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना ही होगा। इसके बाद की स्थिति से निपटने की तैयारी अगर पुख्ता नहीं हैं तो देश को अप्रत्याशित दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। सेना हर स्थिति से निपटने को तैयार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें