फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट : पीएम मोदी आज सभी राज्यों के सीएम से करेंगे बात, स्थिति का लेंगे जायजा

Thu, 02 Apr 2020 08:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम इस दौरान प्रवासी मजदूरों की समस्याओं और तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने वालों की तलाश करने से संबंधित मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

विज्ञापन


साथ ही वह जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर भी बात करेंगे।  इससे पहले पीएम ने 20 मार्च को सभी सीएम से बात की थी। 

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बातचीत की
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 335 मामले सामने आए हैं ।

राज्य के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ठाकरे से पिछले महीने नई दिल्ली में तब्लीगी जमात के आयोजन से मुंबई और राज्य के अन्य हिस्से में पहुंचे लोगों का पता लगाने, जांच करने और उपचार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें