देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है। इसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अब तक 12,26,22,590 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 12,29,976 लोगों को रविवार को कोविड टीका लगाया गया है।
26.78 करोड़ लोगों की हुई कोविड जांच
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार को देखते हुए कोरोना की जांच में तेजी लाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में रविवार शाम तक 26,78,94,549 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 13,56,133 नमूनों की जांच कल यानी रविवार को की गई।