केरल के डाटा एक्सपर्ट जेम्स विल्सन ने बताया था कि 2 जुलाई तक मरीजों की संख्या छह लाख और आठ जुलाई तक सात लाख हो सकती है। जोधपुर आईआईटीजे के पूर्व प्रोफेसर रीजो एम जॉन का कहना है कि कोरोना को लेकर वे शुरुआत से ही गणितीय मॉडल्स पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि एक जुलाई तक देश में मरीजों की संख्या छह लाख हो सकती है जोकि साबित हो चुका है।