फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा सचिव में दिखे कोरोना के लक्षण, 35 अफसर घर में ही क्वारंटीन, रक्षा मंत्री भी दफ्तर नहीं आए

Thu, 04 Jun 2020 01:36 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा सचिव अजय कुमार - फोटो : Twitter
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अब रक्षा मंत्रालय से भी ऐसी ही खबर आ रही है। पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से रक्षा सचिव में कोरोना के लक्षण दिखने और उन्हें घर में ही क्वारंटीन किए जाने की खबर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को रक्षा सचिव अजय कुमार में कोविड-19 संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए हैं, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान रायसीना हिल्स के साउथ ब्लॉक में मंत्रालय के मुख्यालय में कार्यरत कम से कम 35 अधिकारियों को घरों में ही पृथक-वास में भेज दिया गया है।

हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया कि रक्षा सचिव में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है अथवा नहीं? वहीं दूसरी ओर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मामले में टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया। हालांकि, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कुमार संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


कार्यालय नहीं आए राजनाथ
रक्षा सचिव अजय कुमार में कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद एहतियातन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को कार्यालय नहीं आए। बता दें कि रक्षा मंत्री, रक्षा सचिव, सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख के कार्यालय साउथ ब्लॉक के प्रथम तल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें