फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश अनलॉक 2.0 की ओर, 24 दिन में तीन लाख बढ़े मरीज, पढ़ें कोरोना का पूरा हिसाब-किताब

Sun, 28 Jun 2020 03:03 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • देश में कोरोना के 149 दिन, पहले दो लाख मरीज आए थे 125 दिन में
  • देश में पहली बार एक दिन में 18 हजार से अधिक मरीज, संख्या पांच लाख पार
  • बीते एक दिन में दुनिया में अमेरिका, रूस और ब्राजील से भी ज्यादा मरीज भारत में मिले
  • अगले एक महीने में 10 लाख से भी ज्यादा मरीजों का अनुमान
विज्ञापन
मुंबई से विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे लोग। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के 149 दिन पूरे हो चुके हैं। करीब 10 सप्ताह के लॉकडाउन के बाद देश अब अनलॉक 2.0 की ओर बढ़ रहा है लेकिन संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। स्थिति यह है कि जहां देश में पहले दो लाख मरीज 125 दिन में मिले थे। अब 24 दिन में तीन लाख मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन


इनमें से एक लाख यानि कुल संख्या चार से पांच लाख होने में छह दिन लगे हैं। देश में कुल मरीजों में 69 फीसदी बीते एक महीने में सामने आए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण की गति में रुकावट नहीं आई तो अगले पांच दिन में एक लाख और जुलाई माह में यह संख्या 10 लाख से भी आगे निकल सकती है।

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में पहली बार एक दिन में 18 हजार से अधिक मरीज मिलने की पुष्टि की है। शुक्रवार को भारत सहित दुनिया भर में करीब 80 लाख से अधिक सैंपल की जांच की गई थी लेकिन अमेरिका, ब्राजील और रूस को पछाड़ भारत में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में 5.8, रूस में 2.5, ब्राजील में 3.2 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले हैं। जबकि भारत में 8.41 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर के पूर्व प्रोफेसर रिजो एम जॉन का मानना है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार में अगर बदलाव नहीं आया तो 1 जुलाई तक मरीजों का आंकड़ा छह लाख से अधिक हो सकता है।

20 दिन की दोगुना दर और 3.7 फीसदी ग्रोथ रेट का हवाला देते हुए उन्होंने 22 जुलाई तक देश में 10 लाख से अधिक मरीज होने की आशंका जताई है। केरल के ही डेटा एक्सपर्ट जेम्स विल्सन का कहना है कि 24 मार्च को जब देश में जनता कर्फ्यू और उसके ठीक बाद लॉकडाउन लागू किया गया तब मरीजों की कुल संख्या 519 थी।

इसके बाद जून के पहले सप्ताह में लॉकडाउन हटाया गया तो 8 जून तक देश में 266,598 संक्रमित मरीज थे, लेकिन बीते 19 दिन में यह संख्या 5.08 लाख पार हो चुकी है। जेम्स विल्सन पहले ही अपने गणितीय मॉडल के आधार पर जुलाई में सबसे ज्यादा मरीजों का अनुमान लगा चुके हैं।

पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन में 18,552 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 384 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इनके अलावा देश में 10,244 मरीजों को डिस्चॉर्ज भी किया गया है। इसी के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 508,953 हो चुकी है जिनमें से 295,881 रोगी स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं जबकि 15,685 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्य होने की रिकवरी दर अब 58.13 फीसदी हो चुकी है।

पहली बार 2.20 लाख से ज्यादा जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में पहली बार एक दिन में 2.20 लाख से अधिक सैंपल की जांच हुई है जिनमें से 8.41 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले हैं। फिलहाल देश में कोरोना वायरस की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1026 हो चुकी है जिनमें से 741 लैब सरकारी और 285 निजी क्षेत्र की हैं। देश में अब तक 79.96 लाख से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जांच बढ़ी तो संक्रमित सैंपल भी मिल रहे दोगुना

महामारी विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस की जांच बढऩे से संक्रमित सैंपल भी दोगुना मिलने लगे हैं। बीते 19 मई से अब तक की स्थिति पर गौर करें तो पहले देश में हर 21वां सैंपल कोरोना संक्रमित मिल रहा था, लेकिन अब हर 12वां सैंपल पॉजीटिव है। 19 मई को संक्रमित सैंपल दर 4.89 फीसदी दर्ज की गई थी जो कि शनिवार तक 8.41 फीसदी पहुंच गई है।

इतने दिन में बढ़ रहे लाख मरीज
मरीज दिनांक दिन
एक लाख 19 मई 110
2 लाख 03 जून 15
3 लाख 13 जून 10
4 लाख 21 जून 08
5 लाख 27 जून 06
(देश में पहला मरीज 30 जनवरी को मिला था।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें